चंदौली, मई 10 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन सहित मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर शुक्रवार को बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियाल चलाया गया। अभियान के दौरान 1092 यात्री पकड़े गये। जिनसे 5 लाख 20 हजार रुपया जुर्माना किया गया। अभियान के दौरान बेटिकट यात्रियों में खलबली मची रही। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन के निर्देश पर शुक्रवार को मंडल में बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान पीडीडीयू जंक्शन, गया, सासाराम, डेहरी ओन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, भभुआ एवं जपला आदि स्टेशन पर चलटिकट परीक्षक आरपीएफ की मदद से अभियान चलाये। अभियान के दौरान बक्सर-पीडीडीयू, वाराणसी- पीडीडीयू, सासाराम-पीडीडीयू, आरा-सासाराम, गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन, किउल-गया, गोमो-गया एवं पटना- गया खंड से आवागमन करने वाली ट्रेनों में जांच किया जाएगा। अभियान क...