मधुबनी, अप्रैल 17 -- मधुबनी। मधुबनी शहर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों व शोधार्थियों को जरूरी किताबों के साथ एक व्यवस्थित वाचनालय चाहिए। इसमें ई लाइब्रेरी, स्वच्छ पेयजल, वातानुकुलित कक्ष, सीसीटीवी कैमरे आदि की सुविधा आवश्यक है। शहर के बीचोंबीच तिलक चौक स्थित असर्फी नारायण यादव जिला केन्द्रीय पुस्तकालय में आने वाले छात्रों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भवन कम रहने के कारण किताबों को ठीक से रखने में परेशानी है। यहां लगभग 30 हजार से अधिक पुस्तकें निबंधित हैं। नयी पुस्तकों के लिए सेल्फ व रैक की सुविधा नहीं है। पुस्तकालय की छात्रा खुशबू कुमारी, भारती कुमारी, सावित्री कुमारी, सरोज आदि ने बताया कि पुस्तकालय में गर्मी के दिनों में जल संकट की समस्या गंभीर हो जाती है। एक चापाकल है, जो अभी से ही सूख गया है। ऐसे में हमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.