प्रयागराज, फरवरी 20 -- प्रयागराज। श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को अर्बन पीएचसी गोविंदपुर के सहयोग से कक्षा एक से पांच तक के 109 विद्यार्थियों को खसरा एवं रूबेला का टीका लगाया गया। एएनएम अनुराधा सिंह व सोनी, आशा पूजा सिंह तथा नीलम प्रजापति ने बच्चों को टीके लगाए। प्रधानाचार्या डॉ. रविंदर पाल कौर बिरदी के मार्गदर्शन में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की। समन्वयिका कोमल शेखरी एवं नीलीमा रावत ने योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...