लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 7 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। छोटी काशी में मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट छोटी काशी कॉरिडोर का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। कॉरिडोर में बनाए जा रहे 108 भव्य स्तंभों के लिए राजस्थान से विशेष कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल तकनीक से तराशे हुए पत्थर मंगवाए गए हैं। इन मशीनों की बड़ी खेप गोला पहुंच गई। हाइड्रा मशीन से इन पत्थरों को उतारकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया है, जिससे निर्माण कार्य और गति पकड़ सके। काशी कॉरीडोर की तर्ज पर गोला में छोटी काशी कॉरीडोर का निर्माण हो रहा है। सौ करोड़ की लागत से बन रहे कॉरीडोर के लिए 69 करोड़ रुपए का बजट जारी हो चुका है। अब कॉरीडोर को भव्य रूप देने के लिए इसमें 108 स्तंभ बनाए जाएंगे। इन स्तंभों पर खास किस्म के पत्थर लगाए जाएंगे। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के जेई नितिन वर्मा ने बताया कि ...