रुद्रपुर, जनवरी 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कंचनपुरी क्षेत्र में 108 एंबुलेंस सेवा की तत्परता एक बार फिर जीवनरक्षक साबित हुई। रविवार सुबह प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला का एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला और नवजात दोनों सुरक्षित हैं। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि कंचनपुरी क्षेत्र की 27 वर्षीय रबिया को रविवार सुबह अचानक प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल किया। सूचना मिलते ही ईएमटी अशोक और पायलट सूरज एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। रास्ते में ही महिला को प्रसव पीड़ा तेज हो गई। इस पर ईएमटी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। सुबह करीब सात बजे महिला ने स्वस्थ बालिका को जन्म दिया। इस दौरान अटेंडेंट मोहम्मद फैजल ने भी सहयोग किया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्ची दोनों को सुरक्...