कन्नौज, मार्च 17 -- कन्नौज, संवाददाता। 1108 कुंडीय विश्व कल्याणत्मक मृत्युंजय महायज्ञ को लेकर सोमवार को प्रायश्चित कर्म, दस विधि स्नान, नंदी मुख श्राद्ध कार्यक्रम के साथ 108 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों की शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों से भीड़ जुटी। पीठाधीश्वर/यज्ञाधीश महाराज रामदास, यज्ञाचार्य विष्णू भारद्वाज, करुणाशंकर पांडेय, अनूप त्रिपाठी, प्रफुल्ल गौतम, रामलखन समेत अन्य आचार्यो ने विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के बीच प्रायश्चित कर्म, दसविधि स्नान, नंदीमुख श्राद्ध कार्यक्रम आयोजित कराया। इससे पहले प्रायश्चित कर्म करने वाले सैकड़ो की संख्या में पुरुषों का मुंडन कराया गया। उसके बाद उनको दस विधि स्नान कराया गया। आचार्यो ने मंत्रोच्चारण के बीच बटुको...