मेरठ, मार्च 10 -- मेरठ।अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेदव्यासपुरी स्थित 108 द्रुत कार्य बल बटालियन में महिलाओं के सम्मान में रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विनय कुमार शर्मा, कमाण्डेंट (सी.सी.ड़ी) द्वारा महिलाओं को सम्मानित कर सभी क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ने हेतु संदेश दिया। मुकेश कुमार, उप. कमाण्डेंट एवं डॉ. के. गौरी. वमसा कुमारी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य जवान उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...