लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। सुबह पांच बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। हर हर महादेव से मन्दिर परिसर गूंज उठे। शहर के नर्मदेश्वर महादेव शिवमन्दिर में भोलेनाथ का 108 घड़ों से जलाभिषेक कर आरती उतारी गई। शाम को मन्दिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इससे पहले निकाली गई शिव बारात में भारी संख्या में भक्त भजन कीर्तन करते हुए शामिल हुए। शहर के प्राचीन भुइफोरवानाथ, लिलौटीनाथ, दुखहरण नाथ, जंगलीनाथ शिवमन्दिर में सुबह से देर रात तक भक्तों की कतारें लगी रहीं। हाथ में पूजन की थाल सजाकर मन्दिर पहुंचे भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। शिव जी की आरती उतारकर परिवार की तरक्की खुशहाली की कामना की। शहर के राजाजीपुरम स्थित नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर में सु...