देवघर, नवम्बर 28 -- देवघर कार्यालय संवाददाता देवी संपत मंडल के तत्वाधान में आयोजित अति रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का दूसरा दिन गुरुवार को भक्तिभाव, आध्यात्मिक उल्लास और दिव्य अनुष्ठानों से पूरी तरह सराबोर रहा। सुबह से ही नगर का वातावरण मंत्रोच्चारों और शंखध्वनि से गूंज उठा। बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं का सैलाब देवघर परिक्रमा मार्ग पर उमड़ पड़ा। विशेष रूप से महिलाओं की भारी भागीदारी ने पूरे आयोजन को और भी भक्तिमय बना दिया। अति रुद्र महायज्ञ के अंतर्गत अरणी मंथन से प्रज्वलित की गई पवित्र अग्नि को 108 कुंडों में विधिवत स्थापित किया गया। दसों दिशाओं तथा चारों मुख्य द्वारों के पूजन के साथ ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार शुरू हुआ। 108 ब्राह्मणों ने 108 यजमानों तथा उनकी पत्नियों के साथ भगवान शिव को आहुतियां...