बाराबंकी, फरवरी 20 -- बाराबंकी। एएनटीएफ बाराबंकी टीम ने रायबरेली जनपद में तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से करीब एक सौ आठ किलो गांजा बरामद हुआ है। टीम ने स्थानीय ऊंचाहार थाना में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एएनटीएफ बाराबंकी थाना प्रभारी अयनुद्दीन को गांजा तस्करों की रायबरेली में मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसकी सूचना उन्होंने उच्चाधिकारियों को दी थी। इसके बाद प्रभारी अयनुद्दीन के नेतृत्व में टीम रायबरेली के लिए रवाना हो गई। टीम ने रायबरेली जिले के थाना ऊंचाहार में ऊंचाहार-रायबरेल मार्ग पर सराय तुलाराम गांव के पास तीन लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपना नाम व पता सर्वेश जयसवाल पुत्र स्व. छोटेलाल निवासी घुरवारा थाना डलमऊ रायबरेली, प्रिंस यादव पुत्र अमरबहादुर निवासी पनवारी थाना ऊंचाहार रायबरेली व अंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.