बुलंदशहर, जनवरी 22 -- 108 एंबुलेंस सेवा ने एक बार फिर जीवन बचाने का उदाहरण पेश किया। पैरामेडिकल स्टाफ की सूझबूझ और तत्परता से एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद एंबुलेंस में नवजात बेटे की किलकारी गूंजी। जिला प्रोग्राम मैनेजर सर्वोत्तम यादव गांव सीकरी निवासी मोनू की पत्नी काजल को रात के समय अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति गंभीर होने पर मोनू ने आशा कार्यकर्ता नेमवती को सूचना दी। आशा ने तत्काल 108 कंट्रोल रूम को कॉल किया। इमरजेंसी को देखते हुए ईआरसी सेंटर से रात 3:19 बजे नजदीकी एंबुलेंस को केस भेजा गया। महज 13 मिनट में 3:32 बजे एंबुलेंस मरीज के घर पहुंच गई। काजल को एंबुलेंस में शिफ्ट कर महिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में प्रसव पीड़ा अत्यधिक बढ़ गई। स्थिति को देखते हुए ईएमटी राजेश यादव ने तुरंत कंट्रोल रू...