हजारीबाग, जुलाई 31 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के बैनरतले 108 एंबुलेंस के चालक और कर्मचारी 29 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। हड़ताली अपने मांग के समर्थन में बुधवार को धरना पर बैठे रहे। हड़ताल से सरकारी निशुल्क एंबुलेंस सेवाओं पर असर पड़ा है। हड़ताल से उत्पन्न हुई स्थिति के कारण मरीजों की जान बचाने लोग निजी कार ऑटो और ई रिक्शा से लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिले में 108 एंबुलेंस की संख्या 28 है। जो निशुल्क सेवा प्रदान करती हैं। मंगलवार को हड़ताल से उनके पहिये थम गये है। इससे ग्रामीण इलाके के मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को हड़ताली अपनी चार सूत्री मांग को लेकर अस्पताल परिसर में धरना पर बैठे रहे। उनकी प्रमुख मांगों में नेशनल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.