धनबाद, दिसम्बर 15 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता 108 एंबुलेंस सेवा के धनबाद जिला प्रबंधन पर घूस मांगने का गंभीर मामला सामने आया है। इस प्रकरण में तथाकथित जिला प्रबंधक आलम और एक एंबुलेंस कर्मी के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वायरल ऑडियो में कथित तौर पर जिला प्रबंधक कर्मचारी से ट्रांसफर के एवज में पांच हजार रुपये की मांग करते हुए सुने जा रहे हैं। हालांकि यह मामला पुराना बताया जा रहा है, लेकिन ऑडियो के वायरल होते ही जिले में यह मुद्दा तूल पकड़ चुका है। वायरल ऑडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। वायरल ऑडियो में कर्मचारी यह कहते हुए सुना जा रहा है कि उसने धनराज नामक व्यक्ति को पैसे दे दिए हैं। इस पर कथित जिला प्रबंधक यह कहते हैं कि किसी और से बात करने की जरूरत नहीं है और सीधे उन्हें ही पैसे भेजे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.