शामली, जनवरी 21 -- थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना में रहने वाली एक वृद्ध महिला सेवी पत्नी हरिकिशन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। एंबुलेंस टीम, जिसमें चालक संदीप और ईएमटी अभिषेक तोमर शामिल थे, सूचना मिलते ही कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई। महिला की हालत रास्ते में और बिगड़ने लगी, तब टीम ने एंबुलेंस में उपलब्ध ऑक्सीजन और अन्य चिकित्सीय उपकरणों की मदद से तत्काल प्राथमिक उपचार दिया, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी। महिला को पहले नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ईएमटी अभिषेक तोमर ने बताया कि टीम ने निर्धारित समय से पहले पहुंचकर समय पर उपचार देकर महिला की जान बचाई। परिजनों ने 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की तत्परता, सेवा भावना और मानवीय संवेदना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.