चंदौली, जनवरी 10 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू रेल मंडल में शुक्रवार को बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन के निर्देश पर पीडीडीयू, गया, डेहरी ऑन सोन एवं सासाराम स्टेशनों पर बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ हुआ। टिकट जांच स्टाफ एवं सुरक्षा बल की संयुक्त टीम में प्लेटफॉर्म, पैदल पुल, प्रवेश/निकास पर टिकट जांच किया। अभियान के दौरान कुल 1079 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। जिनसे 5,73,895 जुर्माना वसूला गया। अपील किया गया कि यात्री टिकट लेकर यात्रा करें। ताकि जुर्माना की कार्रवाई से बचे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...