बेगुसराय, जनवरी 23 -- बरौनी। सोनपुर मंडल में गुरुवार को वाणिज्य विभाग द्वारा बरौनी-खगड़िया रेल खंड पर विशेष टिकट चेकिंग ड्राइव चलाया गया। इस अभियान की तहत 107 यात्रियों से 50,600 रुपए का रेल राजस्व की प्राप्ति हुई। इस अभियान के परिणामस्वरूप चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 45.35 लाख के अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति दर्ज की गई है। इसके साथ ही सोनपुर मंडल द्वारा इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 44,28,15,571 रुपए का रेल राजस्व अर्जित किया जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...