बहराइच, जून 16 -- रुपईडीहा। रविवार की शाम पड़ोसी नेपाली शहर नेपालगंज उप महानगर पालिका वार्ड नं 1 प्रगति टोले मे बांके जिला पुलिस मुख्यालय के जवानों व मादकपदार्थ नियंत्रण ब्यूरो ने भारी मात्रा में स्मैक सहित युवक को पकड़ा है। बांके जिले के एसपी राम प्रसाद घर्ती ने बताया कि युवक के पास लगभग 107 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। युवक की पहचान चुनचुन पासी निवासी प्रगति टोल जिला बांके के रूप में हुई है। दरअसल नेपाली पुलिस व मादकपदार्थ नियंत्रण ब्यूरो नेपालगंज ने मादक पदार्थों सहित भारतीय व नेपाली युवकों को पकड़ रहे हैं। बावजूद इसके यह भारतीय क्षेत्र से हो रही मादक पदार्थों की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.