बाराबंकी, फरवरी 1 -- बाराबंकी। एक सौ छह लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन रविवार को सर्विलांस सेल व थाना पुलिस के सहयोग से वापस मिल गए। मोबाइल फोन मिलने से सभी के चेहरे खिल उठे। एसपी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा आम जनता के मोबाइल फोन गुम होने की प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सर्विलांस सेल व समस्त थानों को निर्देशित किया गया था। पुलिस ने अभियान चला कर 106 लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर लिया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है। रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा बरामद मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों को उनके मोबाइल फोन सौंपे गए। अपने खोए हुए फोन व अपना महत्वूर्ण डाटा वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा प्रसन्नता प्रकट करते हुए बाराबंकी पुलिस ...