लखीमपुरखीरी, जनवरी 13 -- लखीमपुर, संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के तहत चल रहे जागरूकता कार्यक्रमों के बीच नियम विरुद्ध तरीके से दौड़ाए जा रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एआरटीओ शांतिभूषण पाण्डेय और प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 105 वाहनों का चालान किया गया वहीं चार वाहन सीज किए गए। वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने के साथ ही यातायात नियम पालन करने को जागरूक किया गया। मंगलवार को एआरटीओ शांतिभूषण पाण्डेय ने वाहन चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाया। बिना हेलमेट बाइक चालकों को रोककर चालान किया। वाहनों के कागज भी चेक किए गए। अभियान के दौरान करीब 105 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा ओवरलोड व ओवरहाइट वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। वहीं प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने सीओ मोहम्मदी के साथ वाहन चे...