बेगुसराय, जनवरी 2 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की सिहमा पंचायत के सिहमा चौधरी टोला निवासी 105 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी परमानंद चौधरी उर्फ लाला चौधरी का निधन उनके निवास पर गुरुवार की रात हो गया। स्थानीय चन्द्रमौलेश्वर राय, अमित कुमार राय, संजय कुमार चौधरी, भाजपा के अरुण चौधरी, वासुकीनाथ चौधरी आदि ने बताया कि आजादी की लड़ाई में वर्ष 1942 में उन्होंने रेल रोको अभियान के तहत नयानगर स्टेशन पर रेल पटरी उखाड़ने व अन्य आंदोलन में भाग लिया था और जेल भी गए थे। सिहमा गांव में आजादी के बाद स्थापित लक्ष्मी पुस्तकालय सिहमा के प्रथम पुस्तकालय अध्यक्ष बने। मुखिया सिहमा रामप्रीत ठाकुर, सरपंच रामशंकर चौरसिया आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.