किशनगंज, फरवरी 13 -- ठाकुरगंज। गलगलिया थाना क्षेत्र में मद्य निषेध चेकपोस्ट पर गुरुवार की सुबह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 105 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। इस दौरान शराब से लदी एक टेम्पु भी जप्त की गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में मद्य निषेध प्रभारी भोलेनाथ एवं उनकी टीम द्वारा चेकपोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध टेम्पु को रोककर तलाशी ली गई। वाहन पर सवार युवकों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने बारीकी से जांच की, जिसमें टेम्पु से 105 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र निवासी प्रिंस कुमार (25), संजय कुमार (23) और अभिनव...