अररिया, जून 24 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती फुलकाहा बॉर्डर के समीप पुलिस टीम के द्वारा नेपाल से तस्करी कर आने के क्रम में ई-रिक्शा (टोटो) पर लदे 105 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर नरपतगंज नगर पंचायत की मधुरा वार्ड दो निवासी सुरेश पासवान पिता जागेश्वर पासवान बताया जाता है। जानकारी अनुसार तस्कर टोटो पर 105 लीटर नेपाली शराब लेकर बॉर्डर के रास्ते भारतीय क्षेत्र प्रवेश कर रहे थे कि इसी बीच पुलिस टीम के द्वारा टोटो रोककर तलाशी ली गई। जांच के क्रम में टोटो के अंदर 105 लीटर नेपाली शराब बरामद होने पर टोटो जब्त करते हुए तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले को लेकर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि टोटो सहित शरा...