वाराणसी, फरवरी 5 -- वाराणसी। बीएचयू के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से गुरुवार को वाणिज्य संकाय में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में विभिन्न विभागों, संकायों एवं संस्थानों से प्रतिभागिता देखने को मिली। इस दौरान 105 यूनिट रक्तदान किया गया। वाणिज्य संकाय के संकाय प्रमुख, प्रो. एचके सिंह, समन्वयक डॉ. स्वप्ना मीना, डॉ. लाल बाबू जायसवाल, डॉ. ईशी मोहन, डॉ. शशि यादव, डॉ. वंदना सोनकर मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...