दरभंगा, नवम्बर 21 -- बहेड़ी। बहेड़ी नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज लाल देव के नेतृत्व में प्रखंड परिसर में 105 फीट लंबे फ्लैग मास्ट में 36 फीट चौड़ा तिरंगा लगाया गया। जो बहेड़ी नगर पंचायत क्षेत्र के शोभा में चार चांद लगाने का काम करेगा। यह फ्लैग मास्ट दरभंगा जिले में संभवतया इकलौता है। यह फ्लैग मास्ट कोलकाता से मंगवाई गई। इसके साथ ही कंपनी की ओर से आए इंजीनियर और कारीगरों ने इसे खड़ा किया। इसके दोनों तरफ करीब 15-15 फीट के दो खंभे के सहारे हाई पावर के फ्लैशलाइट लगाए गए हैं। जो की रात के समय में तिरंगे की सुंदरता को बढ़ाएगा। मौके पर मौजूद अध्यक्ष श्री लालदेव ने बताया कि बहेड़ी नगर पंचायत क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों के साथ-साथ सौंदर्यकरण को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...