धनबाद, मार्च 12 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद के 105 परीक्षा केंद्रों में मंगलवार को नौवीं कक्षा की परीक्षा शुरू हुई। पहली पाली में हिन्दी ए, हिन्दी बी व इंग्लिश विषय तथा दूसरी पाली में गणित व विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। छात्रों ने बताया कि विज्ञान विषय में कई प्रश्न कठिन थे। हिन्दी व अंग्रेजी के प्रश्न आसान थे। 29,514 परीक्षार्थियों में से 29329 उपस्थित व 185 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह व शाम में अभिभावकों की भीड़ लगी रही। जिला शिक्षा विभाग भी दिनभर परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग करता रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.