बेगुसराय, फरवरी 10 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड के चाक पुनर्वास स्थित जय चंडिका महिला दूध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड की ओर से मंगलवार को किसानों के बीच बोनस वितरण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरौनी डेयरी के जोनल प्रमुख उपेंद्र साह ने कहा कि बरौनी डेयरी हमेशा किसानों के हित में कार्य करती रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 से 2023 तक की लंबित बोनस की राशि किसानों के बीच वितरित किया गया है। इस अवसर पर किसानों को बाल्टी, केन, जग, ग्लास सहित नगद राशि का वितरण किया गया। समिति की अध्यक्ष प्रतिमा देवी ने जानकारी दी कि कुल 105 किसानों के बीच 1 लाख 37 हजार 138 रुपये मूल्य की सामग्री एवं नगद राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सचिव बसंती देवी, पथ प्रभारी मनोज कुमार, कुंदन कुमार, लक्ष्मण राय सहित अन्य लोग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.