मेरठ, फरवरी 5 -- प्रदेश सरकार की ओर से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना एवं प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना का जिले में 10369 लाभार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। शहरी क्षेत्र में 15 फरवरी तक एवं ग्रामीण क्षेत्र में 16 फरवरी से 15 मार्च तक अभियान चलाकर डीएम डॉ. वीके सिंह ने पात्र लाभार्थियों का पंजीयन कराकर योजना का दिलाकर लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। सहायक श्रमायुक्त अवधेश कुमार वर्मा ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (पीएमएसवाईएम) एवं प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना (एनपीएस-ट्रेडर्स) के बारे में जानकारी दी। जिसमें 18 से 40 आयु वर्ग के ऐसे कामगार जो कि असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हो और जिनकी मासिक आय 15000 रुपये से अधिक न हो। वह अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से पेंशन योजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.