चम्पावत, नवम्बर 10 -- लोहाघाट। बाराकोट में रिटायर्ड शिक्षक प्रहलाद सिंह अधिकारी (103) का निधन हो गया। अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट में किया गया। मुखाग्नि पुत्र राजेंद्र अधिकारी, महेश अधिकारी, गोविंद अधिकारी, दीवान सिंह ने दी। लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि प्रहलाद सिंह ने 1942 में अल्मोड़ा से शिक्षण शुरू किया। वे 1982 में प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्ति हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...