बगहा, फरवरी 19 -- बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। पश्चिम चंपारण जिले के ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन सुलभ संपर्क योजना से 103 ग्रामीण कच्ची सड़कों का पक्कीकरण होगा। कच्ची सड़कों को पक्कीकरण करने के लिए विभाग ने बेतिया डिवीजन, नरकटियागंज, बगहा 1 और बगहा 2 के कार्यपालक अभियंताओं से रिपोर्ट तलब की है। 31 मार्च के पहले सुलभ संपर्क योजना के तहत सभी कच्ची सड़कों का पक्कीकरण होगा। इसमें वैसे कच्ची सड़कों को पक्कीकरण करना है। जिस रास्ते में आंगनवाड़ी और स्कूल पड़ते हैं। ताकि बरसात के दिनों में स्कूली बच्चों के साथ-साथ आम लोगों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिल सकें। जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश कुमार ने स्थानीय सांसद डॉ संजय जयसवाल से मैनाटांड़ रोड से चूड़ियामाई से आगे और लकड़ी चिराग के पीछे से शेख धुर्वा मठ तक जाने वाली ग्रामीण कच्ची सड़क को मुख्यमंत...