धनबाद, दिसम्बर 15 -- धनबाद लायंस क्लब धनबाद सवेरा की ओर से रविवार को रघुनाथपुर चिरकुंडा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर हीरापुर स्थित बैंकवेट हॉल में लगाया गया, जहां 102 मरीजों की जांच की गई। 10 मरीज मोतियाबिंद का मरीज पाया गया, जिनका ऑपरेशन चिरकुंडा में किया जाएगा। कई रोगियों को मुफ्त दवाइयां भी दी गईं। कार्यक्रम का उद्घाटन दंत चिकित्सक डॉ नीलेश व चिरकुंडा के डॉ सूर्यकांत ने किया। मौके पर पीयूष राय, श्रीकांत बनर्जी, मतीन अंसारी, राकेश हेंब्रम, संतोष गोराईं, बबिता रेखा, श्रुति देवी, आजाद खान, सागर दत्त शर्मा, दिनेश पूरी, अरुण गुजराल, ब्रजेश राय, शुभांकर मित्रा, कमल किरण कौर, बिनोद भाटिया, डॉ राम कृष्णा शर्मा व रागिनी शर्मा उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.