शामली, दिसम्बर 8 -- कैराना। पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 102 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने आरोपी इनाम निवासी गांव मंडावर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक बरेली से लेकर आता था तथा क्षेत्र में सप्लाई करता था। पकड़ी गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपये बताई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...