हरदोई, जनवरी 12 -- हरदोई। स्वास्थ्य विभाग की 102 एंबुलेंस में रविवार रात उस समय खुशी की किलकारी गूंजी, जब एंबुलेंस में ही एक महिला ने नवजात शिशु को जन्म दिया। सुरक्षित प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। 102 एंबुलेंस में तैनात ईएमटी रामजीवन व पायलट अरुण कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे सुरसा थाना क्षेत्र के पौथेपुरवा निवासी नसीम ने सूचना दी कि उसकी पत्नी मुस्कान (22) को प्रसव पीड़ा हो रही है। तत्काल एंबुलेंस की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही टीम एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बमनाखेड़ा ले जाने के लिए रवाना हुई। रास्ते में ही महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ईएमटी ने एंबुलेंस को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर रोककर तत्काल प्रसव कराया। सफल प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को पीएचसी बमनाखेड़ा में भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.