गया, फरवरी 17 -- 102 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल मंगलवार से शुरू होनी थी उसे स्थगित कर दिया गया है। श्रमिक केंद्र राजेन्द्र आश्रम में सोमवार को इसे लेकर बैठक की गयी। बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ (इंटक) के 102 एंबुलेंस और ईएमटी कर्मियों ने इस बैठक में भाग लिया। कार्यकारी अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि जेन प्लस प्राइवेट लिमिटेड एक नवंबर 2024 से 102 एंबुलेंस का संचालन करने का टेंडर लिया है। एंबुलेंस कर्मियों का वेतन समय से नहीं मिल रहा है। इतना ही नहीं जो भी रुपये दिए जा रहे हैं वह भी मनमाने तरीके से दिए जा रहे हैं। किसी को दस हजार तो किसी को पांच हजार दिये जा रहे हैं। दस बिदुओं को लेकर हड़ताल की जानी थी। कंपनी के प्रबंधक ने 20 दिनों का समय लिया है। अगर इस बीच समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगे निर्णय लिया जायेगा। इस बैठक में अरविंद सिंह, सुख...