मऊ, फरवरी 9 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन के पंचमहला में शनिवार को महाराजा सुहेलदेव राजभर की 1016वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रसिद्ध गायक कलाकार मीनाक्षी राज एवं सुभद्रा चौहान ने अपने लोक गीतों के माध्यम से महाराजा की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं उनके बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता शिव प्रसाद उपाध्याय उर्फ़ सुब्बी बाबा ने कहा कि आजादी से पूर्व अंग्रेजी सरकार के संविधान गजेटियर में 585 राजाओं का जिक्र है। इनमें से 165 भर जाति से संबंधित जानकारियां हैं। इसमें महाराजा सुहेलदेव को भर शासक के रूप में दर्शाया गया है। उन्होंने राजभर समाज के लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित बनाने का आह्वान किया। जागो राजभर जागो मंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.