वाराणसी, जनवरी 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। गोदौलिया स्थित दो पहिया वाहन पार्किंग के पास आयुष विभाग की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा। शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने किया। भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी तीनों चिकित्सा पद्धतियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दर्शनार्थियों, सैलानियों एवं काशीवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 1015 मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. रचना श्रीवास्तव तथा क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार, पीआरओ गौरव राठी, संतोष सैनी, अखिलेश यादव, सौरभ राय, जय विश्वकर्मा, राहुल पांडेय, प्रमोद राय, जिते...