श्रावस्ती, अक्टूबर 1 -- जमुनहा,संवाददाता। श्री नव दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर जमुनहा बाजार में मां दुर्गा की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान 101 थाल से देवी मां का पूजन कर आशीर्वाद लिया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और वातावरण देवी जयकारों से गूंज उठा। विशेष आकर्षण रहा कन्याओं की लकी गेम, जिसमें बालिकाओं ने घर से सजे हुए थाल लेकर भाग लिया। समिति के अध्यक्ष ऋतुराज गुप्ता ने जिला पंचायत सदस्य हरीश जायसवाल गांधी की अध्यक्षता में चयनित पांच श्रेष्ठ थाल प्रस्तुत करने वाली कन्याओं को मां का आशीर्वाद स्वरूप पुरस्कृत किया। इस मौके पर मेहुल नाग, सचिन गुप्ता, श्याम सुंदर पाठक, डीके गुप्ता, हिमांशु गुप्ता,प्रहलाद सिंह,दिनेश प्रताप सिंह तथा मुख्य यजमान मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन समित...