कोडरमा, फरवरी 4 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। भाजपा चंदवारा मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को पूर्वी पंचायत सचिवालय के प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी ने की। बैठक में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल द्वारा 8 फरवरी को रामगढ़ में 101 जोड़ों के लिए आयोजित सामूहिक विवाह को लेकर सजने वाले विवाह मंडप कार्यक्रम पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने और चंदवारा मंडल से अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं ने रणनीति तैयार की गई। साथ हीं कार्यकर्ताओं को इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता का एक बड़ा उदाहरण है। चंदवारा मंडल से भारी संख्या में लोग रामगढ़ पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद दें, इसके लिए पंचायत स्तर पर जनसंपर्क करने ...