हजारीबाग, फरवरी 3 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता हजारीबाग कर्जन ग्राउंड में रविवार को अलग ही माहौल था। 101 बहन बेटियों का सामूहिक विवाह कराया गया। मौके पर हजारीबाग और रामगढ़ के हजारों लोग जुटे। इतनी भीड़ भी थी पूरा रूट डायवर्ट करना पड़ा। सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 का दृश्य देखने के लिए सुबह से लोग तैयार थे। 101 जोड़ों के परिजनों के लिए एक बड़ी खुशी का मौका था। चमचमाती सजी-धजी कार में बैंड, बाजा, बारात के साथ रंग-बिरंगी आतिशबाजियों के बीच जश्न भरे माहौल में दूल्हा दुल्हन एक दूसरे के हुए। बड़े आयोजन की शादी ने लड़के लड़कियों के सपने को साकार किया। बेटियों के कन्यादान और फिर शादी के बाद विदाई के दौरान सांसद मनीष जायसवाल भावुक हो गए। नव वर-वधू से कहा कि जिंदगी में कभी किसी चीज की जरूरत हो, इस भाई को जरूर याद कर लेना। कार्यक्रम स्थल पर चाक चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.