दुमका, फरवरी 22 -- मसलिया प्रखंड क्षेत्र के गुमरो पंचायत अंतर्गत बसमत्ता (गम्हरिया) गांव स्थित बाबा दुबे मंदिर परिसर में रविवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर को निकाली गई शोभायात्रा में 1001 कुंवारी कन्याओं एवं साध्वी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। कलश यात्रियों का दल साउंड एवं वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों पर बज रहे भक्ति गीतों के बीच जय श्री राम, हर हर महादेव और राधे-राधे के जयघोष के साथ नंगे पांव सिदपहाड़ी, पोखरिया और पिंडारी होते हुए अंबा स्थित तालाब पहुंचा। वहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंडित द्वारा विधि-विधान से कलशों में पवित्र जल भरवाया गया। तत्पश्चात सभी श्रद्धालु जल से भरे कलशों को सिर पर धारण कर पुनः कथा स्थल पहुंचे, जहा...