नई दिल्ली, फरवरी 5 -- Realme P4 Power 5G Makes Sale Record: रियलमी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह युवाओं की पसंद को बहुत अच्छे से समझता है। कंपनी का नया स्मार्टफोन Realme P4 Power 5G अपनी सबसे बड़ी 10,001mAh बैटरी के कारण लॉन्च के साथ ही जबरदस्त चर्चा में आ गया है। इस फोन ने पहली ही सेल में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में कम ही देखने को मिलता है। कंपनी के मुताबिक, Realme P4 Power 5G की पहली सेल के पहले घंटे में ही नए फोन सेल पिछली जेनरेशन के मुकाबले 291% ज्यादा रही। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि यूजर्स को यह फोन कितना पसंद आ रहा है। खास बात यह है कि यह फोन बैटरी, परफॉर्मेंस और डिजाइन तीनों मामलों में दमदार है। पहली सेल में ही तोड़े रिकॉर्ड Realme P4 Power 5G की पहली सेल आज 5 फरवरी को दोपहर 12 बजे शुरू हुई। कंपनी का कहना है ...