नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- हापुड़, संवाददाता। हापुड़ कोतवाली पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से प्रतिबंधित 78 लाख 50 हजार रुपये की पुरानी करेंसी के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद नगदी में पुरानी करेंसी के 500 और 1000 रुपये के नोट हैं। आरोपी टेलीग्राम एप के जरिए से एक-दूसरे के संपर्क में रहते थे और इस ऐप से लोगों से संपर्क कर पुरानी करेंसी के बदले नई करेंसी देने का लालच देकर पुरानी करेंसी लेते थे। मौका लगने पर नोट बदलने के नाम पर ठगी भी करते थे। जांच में पता चला कि इस गिरोह के तार मुरादाबाद समेत कई जनपदों में फैले हैं। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य लोगों की तलाश में जुटी है, ताकि पता चल सके कि इस करेंसी का इस्तेमाल कहां और कैसे किया जाता है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन और तमंचा, कारतूस भी बरामद किया है। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.