धनबाद, सितम्बर 10 -- धनबाद झारखंड शिक्षा परियोजना ने जिले के 100 सरकारी स्कूलों की छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कक्षा छह से आठ एवं कक्षा 9 से 12वीं में अध्ययनरत छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। कक्षा छह से आठवीं के लिए 50 स्कूल व कक्षा नौ से 12वीं तक के लिए 50 स्कूलों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है। उन स्कूलों का चयन किया जाएगा, जहां बालिकाओं का नामांकन 100 से ज्यादा है। एक स्कूल के लिए 15 हजार रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.