बिहारशरीफ, फरवरी 24 -- निजी कंपनी ने लगायी लाइट, हुआ लोकार्पण फोटो : पावापुरी लाइट-पावापुरी में मंगलवार को सोलर लाइट का लोकार्पण करते लोग। पावापुरी, निज संवाददाता। विश्वप्रसिद्ध जैन तीर्थ नगरी पावापुरी, सोलर लाइट से जगमग हो गया है। एक निजी कंपनी ने यहां के प्रमुख धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर लाइट लगवायी है। जल मंदिर, गांव मंदिर, समवशरण मंदिर, दादाबाड़ी तथा दिगंबर जैन मंदिर जैसे धार्मिक केन्द्रों पर लाइट लगायी गयी है। गांव मंदिर में मंगलवार को इसका लोकार्पण किया गया। श्री जैन श्वेतांबर भंडार तीर्थ के प्रबंधक गीतम मिश्रा, हेमचंद भूरा, अजय सिंह और रंजीत बिस्वाल के अलावा कंपनी की ओर से सौम्य रंजन मोहापात्र, अनन्या पान, वसुंधरा दास आदि शामिल हुए। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा, सार्वजनिक सुरक्षा और सामुदायिक ढांचे को मजबूत करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.