बेगुसराय, फरवरी 7 -- बाीहट, निज संवाददाता। असुरारी स्थित इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर विभिन्न उद्योगों से आच्छादित हो रहा है। इसी क्रम में कैम्पटी बेबरेज प्राइवेट लिमिटेड का पीने के पानी का प्लांट स्थापित हुआ है। शुक्रवार को प्लांट के उद्घाटन के मौके पर कैम्पटी बेवरेज के प्रबंध निदेशक अनूप लोधा ने बताया कि इस फैक्ट्री के जरिये स्थानीय सौ से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। फिलहाल इस फैक्ट्री से प्रतिदिन तीन लाख पीने के पानी की बोतल का उत्पादन होगा। अनिमेष लोधा ने बताया कि 20 फरवरी से पीने के पानी के बोतल का उत्पादन शुरू होने से लोगों को शुद्ध मिनरलयुक्त पीने का पानी मिल सकेगा। मौके पर बियाडा के डीजीएम चंचल कुमार, प्रबंधक निशिरंजन, तुषार लोधा, पलक, परिधि, रेखा तथा सेल्स प्रबंधक राजीव कुमार मौजूद थे। बियाडा के डीजीएम चंचल कुमार ने कहा कि बेगूसराय के...