समस्तीपुर, दिसम्बर 24 -- मोरवा, । प्रखंड क्षेत्र के सबसे पुराने विद्यालयों में शुमार मध्य विद्यालय बांदे एक सौ साल का हो गया। बताया जाता है कि 1925 में इसकी स्थापना हुई थी। मंगलवार को समारोह पूर्वक शताब्दी वर्ष मनाया गया। दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन प्रमुख सान्या नेहा ने किया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अभिनंदन व संचालक राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर बड़े पैमाने पर लोगों को सम्मानित किया गया। वहीं सेवानिवृत हुए शिक्षिका विभा कुमारी को भावभीनी विदाई दी गई। वक्ताओं ने अंग्रेज के जमाने के इस विद्यालय की उपलब्धि और विकास की चर्चा की। लोगों ने कहा कि 1971 में इसे सरकार की मान्यता मिली थी। विद्यालय के बच्चों के द्वारा समारोह में कई तरह के लोक कला का प्रदर्शन किया गया। सरस्वती वंदना में झुमती हुई बच्चियों ने लोगों को ताली बजाने को वि...