बुलंदशहर, सितम्बर 27 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष मनाएगा। इस दौरान 28 सितंबर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। शताब्दी वर्ष में संघ के स्वयंसेवक पंच परिवर्तन को लेकर जन जागरण करेंगे। इनमें पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्व आधारित व्यवस्था, कुटुम्ब प्रबोधन तथा नागरिक कर्तव्य का समावेश होगा। शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में विभाग संघ चालक रविकरण सिंह ने बताया कि शताब्दी वर्ष को लेकर संघ के सभी स्वयंसेवकों एवं जनता में भी उत्साह का वातावरण है। डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 100 वर्ष पूर्व नागपुर महाराष्ट्र में विजयदशमी को सन 1925 में की। उस समय मात्र 17 व्यक्तियों के साथ मिलकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.