प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। विश्व जल दिवस के अवसर पर रविवार को उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन एवं पर्यावरण एवं गृह प्रबंधन अनुभाग की ओर संगम क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। भारत स्काउट गाइड समेत कुल 100 लोगों ने तीन घंटे श्रमदान कर तीन टन कूड़ा एकत्र किया। इस दौरान पानी बचाओ, गंगा बचाओ के नारे के साथ रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। अभियान का नेतृत्व उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष चेतना जोशी ने किया। मुख्य पर्यावरण प्रबन्धक शिवाजी कदम, उपमुख्य कार्मिक अधिकारी मुकेश कुलश्रेष्ठ, चेतना जोशी ने टीम भावना से किए गए कार्यो की प्रशंसा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.