वाराणसी, नवम्बर 26 -- पिंडरा (वाराणसी)। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग अंतर्गत नेशनल इंटर कॉलेज पिंडरा में बुधवार से दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा शुरू हुई। मुख्य अतिथि पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह थे। पहले दिन सब जूनियर बालक वर्ग के 100 मीटर रेस में बालकों में हिमांशु पांडेय प्रथम, मोहित द्वितीय, आदर्श पटेल तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में अभय, राजन चौहान, ऋतिक पटेल, सब जूनियर वर्ग बालिकाओं की 100 मीटर रेस में अंजू पासवान, आकांक्षा सरोज, सीता सोनकर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग पुरुष में कुश्ती 40 किग्रा में प्रियांशु यादव विजेता, पवन कुमार उपविजेता रहे। 45 किग्रा में प्रांजल यादव विजेता, अनीश कुमार उपविजेता रहे। जूनियर वर्ग महिला के वॉलीबाल में औरांव टीम विजेता, भानपुर टीम उपविजेता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.