मुंगेर, दिसम्बर 11 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को नगर के हेब्रोन मिशन स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य सह निदेशक पीसी प्रसाद के संयोजन और दिशा निर्देशन में तीन दिनों तक चलने वाले वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रसिद्ध चिकित्सक डा. बीडी सिंह, एसएसबी के रंजीत कुमार, नंदकिशोर चौधरी, समाजसेवी रेखा सिंह चौहान, जिंस के एलोशियस, नीरज कुमार, दीपक कुमार, अशोक कुमार आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने तीन दिनों तक चलने वाले खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ के पूर्व मशाल प्रज्ज्वलित किया और खिलाड़ी को सौंपा। प्रतियोगिता में सबजूनियर, जूनियर, और सीनियर वर्ग के प्रतिभागी छात्र छात्रा अपनी खेल प्रतिभा का दम दिखाएंगे। पहले दिन की प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 100 मीटर रेस में ग्रीन ...