चंदौली, दिसम्बर 13 -- चंदौली, संवाददाता। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत शुक्रवार को मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में दो दिवसीय 'विधायक खेल स्पर्धा' हुई। शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक रमेश जायसवाल ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। 100 मीटर सब जूनियर बालिका में रागिनी प्रथम, रितु द्वितीय और सपना तृतीय रही। वहीं बालक में प्रवीण कुमार प्रथम, मोहम्मद कैफ द्वितीय, लार्जर तृतीय रहे। जूनियर बालक में विशाल पाल प्रथम, सुनील कुमार द्वितीय, शिवम कुमार को तृतीय, 200 मीटर सीनियर बालक में सत्येंद्र कुमार प्रथम, रोहित खरवार द्वितीय, 400 मीटर जूनियर बालिका में शिवानी प्रथम, जूली द्वितीय, रोशनी तृतीय, जूनियर बालक वर्ग में अमरदीप पाल प्रथम, अफजल अली द्वितीय...